कोस्ट गार्ड ने 7 मछुआरों को बचाया

Updated Monday, 18 Nov 2024 07:05 PM IST

-पाक मरीन की फायरिंग के बाद बोट समुद्र में डूब गई थी

अहमदाबाद (ईएमएस)| भारतीय जल क्षेत्र में पाकिस्तान मरीन की एक और शरारत सामने आई है| बीते दिन भारतीय जल क्षेत्र में मच्छीमारी कर रहे स्थानीय मछुआरों पर पाकिस्तान मरीन द्वारा फायरिंग की गई| फायरिंग की घटना के बाद भारतीय मछुआरों की बोट समुद्र में पलट गई| हांलाकि भारतीय कोस्ट गार्ड को जैसे ही इसकी सूचना मिली वह मौके पर पहुंच गए और सभी 7 मछुआरों को बचाकर किनारे पर ले आए| जानकारी के मुताबिक रविवार को अरब सागर में आईएमबीएल के पास फायरिंग की घटना हुई| जिसमें जखौ इलाके में भारतीय मछुआरों की बोट पर गोलीबारी की गई और इसके बाद पूरी नाव समुद्र डूब गई| यह गोलीबारी पाकिस्तान की मरीन सिक्युरिटी द्वारा की गई थी। फायरिंग के वक्त नौका में 7 मछुआरे सवार थे| समुद्र में बोट डूबने की सूचना मिलते ही भारतीय तट रक्षक बल के जवान घटनास्थल पर पहुंच गए और सभी 7 मछुआरों को बचाकर द्वारा बचाकर द्वारका लाया गया| हालांकि भारतीय तटरक्षक बल की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बताया यह भी जा रहा है कि कि नाव पर कोई फायरिंग नहीं हुई बल्कि पाकिस्तानी मरीन की बोट और भारतीय मछुआरों की नौका के बीच टक्कर हुई थी| इस कारण भारतीय नौका समुद्र में डूब गई| अब सवाल ये उठता है कि अगर ये नौका पाकिस्तान मरीन एजेंसी की बोट से टकराई तो क्या पाकिस्तानी नौसैनिक भारतीय सीमा में घुस आए थे? फिलहाल पूरे मामले में कोस्ट गार्ड द्वारा मछुआरों से पूछताछ की जा रही है| ओखा मरीन पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है|

ट्रेंडिंग