मॉडल का बॉयफ्रेंड बनने के लिए आए 5000 आवेदन 

Updated Friday, 07 Feb 2025 05:40 PM IST

मॉडल का बॉयफ्रेंड बनने के लिए आए 5000 आवेदन 
लंदन (ईएमएस)। इंग्लैंड की कंटेंट क्रिएटर और इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर वेरा डिकमंस ने अपने लिए बॉयफ्रेंड की वेकेंसी घोषित की। मॉडल का ब्वॉयफ्रेंड बनने के लिए 5000 से अधिक लड़कों ने वेरा को आवेदन भेजे। 
हालांकि, इतने सारे आवेदनों के बावजूद वेरा ने किसी भी लड़के को अपना पार्टनर नहीं चुना। वेरा ने 2023 में एक खुलासा किया था कि वह बॉयफ्रेंड की तलाश कर रही हैं और इसके लिए लड़कों के आवेदन स्वीकार कर रही हैं। इस अनोखे तरीके ने उन्हें जबर्दस्त सुर्खियां दिलवाईं। हालांकि, एक साल बाद भी वेरा सिंगल ही रहीं। उन्होंने इनमें से तीन लड़कों को शॉर्टलिस्ट किया था, और उनके साथ डेट भी की, लेकिन अंततः वह अकेली रहीं। अब 2024 में, वेरा एक नई पहल के साथ सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने लड़कियों के लिए लड़के पटाने के तरीके सिखाने का ऐलान किया है। वेरा खुद को मोस्ट वॉन्टेड वुमन मानती हैं, यानी वह ऐसी महिला हैं जिसे हर लड़का डेट करना चाहता है। सोशल मीडिया पर उन्होंने सलाह दी कि महिलाओं को अपने सम्मान का सबसे पहले ख्याल रखना चाहिए और पुरुषों के लिए एक बाउंड्री बनानी चाहिए। वेरा के मुताबिक, महिलाएं जब किसी पुरुष से मिलें, तो यह सुनिश्चित करें कि वह उन्हें एक डेट पर ले जाए, और देर रात लड़कों के घर जाने से बचें। 
उन्होंने कहा कि डेट पर लड़कों को गिफ्ट लाना चाहिए और अगर कोई लड़का रात 10 बजे के बाद ही मैसेज करता है, तो उसे नजरअंदाज कर देना चाहिए। इसके साथ ही, वेरा ने झूठे वादे करने वाले पुरुषों से दूर रहने की सलाह दी और लड़कियों को अपनी जरूरतों और इच्छाओं से समझौता नहीं करने के लिए कहा। अब वेरा ने अपनी बॉयफ्रेंड की तलाश को ऑफलाइन करने का फैसला किया है। 
सुदामा/ईएमएस 07 फरवरी 2025
 

ट्रेंडिंग